एक ही जमीन बेचकर 52 लाख की ठगी, महिला-परिवार पर मुकदमा दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र के शीशमबाड़ा इलाके में एक ही जमीन का सौदा कर अलग-अलग लोगों से लाखों रुपये हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक पीड़ित की शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला, उसकी बेटियों और दामादों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार विकासनगर के धर्मावाला निवासी विकास धानिया ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने मौजा शीशमबाड़ा स्थित खसरा संख्या 360 और 362 की कुल 0.1129 हेक्टेयर भूमि का सौदा प्रमिला नाम की महिला से किया था। इसके एवज में 15 लाख रुपये नकद बतौर बयाना दिए गए थे, जबकि रजिस्ट्री की तिथि 28 जुलाई 2025 तय की गई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


निर्धारित तिथि पर पीड़ित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचा और शाम तक इंतजार किया, लेकिन विक्रेता पक्ष वहां नहीं पहुंचा। संपर्क करने पर आरोपियों ने बहाने बनाते हुए जल्द रजिस्ट्री कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद विश्वास में लेकर आरोपियों ने आरटीजीएस के माध्यम से पांच लाख रुपये और ले लिए। इस तरह कुल 20 लाख रुपये देने के बावजूद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी : न्यूज पोर्टल के विज्ञापन रेट पर भड़के संचालक, दरों में बदलाव की उठी मांग


मामले की छानबीन करने पर पीड़ित को पता चला कि आरोपियों ने उसी जमीन का सौदा पहले ही बडोवाला निवासी सोमेश से कर करीब 23 लाख रुपये और सहारनपुर निवासी अमन कुमार व राहुल कुमार से नौ लाख रुपये ले रखे हैं। आरोप है कि शातिर परिवार ने एक ही संपत्ति को अलग-अलग लोगों को दिखाकर कुल 52.05 लाख रुपये की ठगी की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


पीड़ित का आरोप है कि जब उसने अपनी रकम वापस मांगी या रजिस्ट्री कराने का दबाव बनाया तो आरोपी महिला, उसकी बेटियां शीतल, मोनिका, दीपिका व मीनाक्षी तथा दामाद नीरज और रवि ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी।


इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119