तंत्र-मंत्र का झांसा देकर महिला कर्मचारी से दिनदहाड़े ठगी -सोने के जेवर व नकदी लेकर फरार हुए तीन शातिर

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। ड्यूटी पर जा रही वन विभाग की एक महिला कर्मचारी को तंत्र-मंत्र का झांसा देकर तीन शातिर ठगों ने दिनदहाड़े ठग लिया। घटना पटेलनगर थाना क्षेत्र के चंद्रबनी चौक के पास बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे की है। आरोपियों ने महिला से सोने के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए।


पीड़िता पूनम पंवार, निवासी कारबारी ग्रांट, अपने घर से ट्रांजिट हॉस्टल चंद्रमणी ड्यूटी के लिए निकली थीं। जैसे ही वह चंद्रबनी चौक के पास पहुंचीं, एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें बातचीत में उलझा लिया। इसी दौरान दूसरा व्यक्ति मौके पर पहुंचा और उनसे निजी जानकारी पूछने लगा। कुछ ही देर में तीसरा व्यक्ति भी वहां आ गया और खुद को व उसके पिता को तंत्र-मंत्र का जानकार बताने लगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


महिला का भरोसा जीतने के लिए आरोपी ने जमीन से मिट्टी और कागज उठाया, उस पर थूककर हाथ की सफाई दिखाते हुए कागज में आग लगा दी। इस तथाकथित चमत्कार से प्रभावित होकर महिला उनके झांसे में आ गई। इसके बाद ठगों ने परिवार पर संकट आने और घर में आग लगने का डर दिखाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


पीड़िता का आरोप है कि तीनों ठग उसे एक पेड़ के नीचे ले गए और पूरी तरह सम्मोहित कर दिया। डर और मानसिक दबाव में आकर महिला ने अपने पर्स में रखे 1100 रुपये, कान के सोने के टॉप्स, एक जोड़ी बाली और गले की सोने की चेन आरोपियों को सौंप दी।
इसके बाद ठगों ने महिला के हाथ में एक पत्ता देकर उसे चौक पर फेंकने भेज दिया। जब वह वापस लौटी तो तीनों आरोपी जेवर और नकदी लेकर फरार हो चुके थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


पीड़िता की तहरीर पर पटेलनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का हुलिया मिल गया है और उनकी तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119