फिर सामने आया तीन तलाक का मामला -पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज
हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में एक महिला को पति द्वारा तीन तलाक दिए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इंदिरानगर बनभूलपुरा निवासी रुकसाना का विवाह कुछ साल पहले असलम से हुआ था। शादी के बाद से ही असलम और उसके ससुराल वालों ने रुकसाना को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
इस उत्पीड़न से तंग आकर रुकसाना ने पति और ससुरालियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बाद में न्यायालय ने असलम को गुजारा भत्ता देने का आदेश भी दिया था। रुकसाना ने बताया कि 7 नवंबर को असलम उसके मायके पहुंचा और उसे केस वापस लेने के लिए धमकाया। जब उसने विरोध किया तो असलम ने उसे मारपीट कर, तंग करके तीन तलाक दे दिया। इसके बाद रुकसाना ने बनभूलपुरा थाने में तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
बिग ब्रेकिंग- 500 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, चालक की मौत
बंद मकानों की दिन में रेकी, रात में ताला तोड़कर चोरी -हल्दूचौड़ पुलिस ने एक आरोपी दबोचा
UK…विजयपुर गांव में तेंदुए की दहशत, 10 वर्षीय बालक पर झपटा, शाम होते ही घरों में कैद ग्रामीण