धराली आपदा पर सोशल मीडिया में अमानवीय टिप्पणी करने के आरोपियों पर केस

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट ओर उसके समर्थन में टिप्पणी करने के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। शहर कोतवाली में दरोगा विक्की टम्टा की ओर से कई फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पोर्टल के यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपियों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, समाज में घृणा और वैमनस्यता फैलाने का आरोप है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अली सोहराब ने अपने फेसबुक अकाउंट पर धराली में बादल फटने से हुई त्रासदी की तस्वीरें अपलोड कीं। जिसमें त्रासदी से पहले और बाद के चित्रों को जोड़कर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक


इस पोस्ट पर दानिश मलिक, अहमद अंसारी और अन्य व्यक्तियों ने भी आपत्तिजनक कमेंट किए। जो उत्तरकाशी के स्थानीय लोगों और उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले थे। इन टिप्पणियों को समाज में घृणा और वैमनस्यता फैलाने का प्रयास माना गया। इस की तरह की पोस्ट अन्य सोशल मीडिया पोर्टल पर भी की गई। इसकी जांच शहर कोतवाली पुलिस को दी गई। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर - 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी

इन यूजरों के आईपी एड्रेस निकाले गए हैं। कई देश के बाहर और देश के उत्तराखंड से दूरस्थ क्षेत्रों के हैं। ऐसी गतिविधियां जो सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास करती हैं, जो बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। धराली मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। – अजय सिंह, एसएसपी देहरादून

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119