दिनेशपुर में जमीन हड़पने का आरोप, व्यापारी समेत 6 पर मुकदमा दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर/ दिनेशपुर। नगर में करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने के आरोप में पुलिस ने एक प्रतिष्ठित व्यापारी समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


वार्ड नंबर दो निवासी राजवीर सिंह पुत्र गंगा सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह नगर की सहकारी समिति में आंकिक के पद पर तैनात थे। इस दौरान उन्होंने अपने मित्र घनश्याम अग्रवाल के साथ मिलकर सड़क किनारे कई हेक्टेयर जमीन खरीदी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


आरोप है कि उक्त जमीन पर घनश्याम अग्रवाल के साले ने दुकान खोल रखी थी और वह कई वर्षों से उसका किराया देता आ रहा था। लेकिन जमीन हड़पने की नीयत से उसने किराया देना बंद कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान


पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें धोखाधड़ी के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। उन्होंने घनश्याम अग्रवाल समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


इस मामले में दिनेशपुर पुलिस ने व्यापारी घनश्याम अग्रवाल, उनकी पत्नी, दोनों पुत्रों, दो भाइयों और साले कृष्ण कुमार के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी) और 506 (धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी


ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119