हल्द्वानी में युवती से अभद्रता और मारपीट -आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में मारपीट और युवती से अभद्रता का मामला सामने आया है। जवाहर नगर निवासी शकील अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके ही मोहल्ले का रहने वाला सद्दाम उर्फ समीर पुत्र ताहिर हुसैन अक्सर लोगों से झगड़ा करता रहता है और पूर्व में भी उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर चुका है। उस समय मोहल्ले के लोगों की मध्यस्थता से मामला सुलझा लिया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


पीड़ित के अनुसार 14 मार्च को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह अपनी पुत्री के साथ हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंच गया और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि आरोपी ने उनकी पुत्री के साथ अभद्रता करते हुए अश्लील हरकत की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म की धमकी भी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


मारपीट में शकील अहमद के सिर में चोट आई है, जिसका मेडिकल भी कराया गया है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि आरोपी के व्यवहार से उनका परिवार भयभीत है और भविष्य में किसी बड़ी घटना की आशंका बनी हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


पीड़ित ने बनभूलपुरा कोतवाली में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल दिनेश फर्त्याल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119