हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगाई फांसी -पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर के राजपुरा क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुरा गौला गेट के पास किराए के मकान में रहने वाली 24 वर्षीय पिंकी अपने पति राजकुमार के साथ रहती थी। राजकुमार पेशे से मजदूरी करता है। बताया जा रहा है कि विगत दिवस पिंकी ने घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। उस समय उसका पति घर से बाहर गया हुआ था।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119