हर्षिल में पुल से नदी किनारे गिरी पर्यटक की कार, चालक घायल -पुरोला में डंपर खाई में गिरा
उत्तरकाशी। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में एक पर्यटक घायल हो गया, जबकि दूसरे हादसे में चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली।
पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात हर्षिल से बगोरी की ओर जा रही नई दिल्ली के पर्यटक की कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी किनारे जा गिरी। सूचना मिलने पर हर्षिल थाने से एसआई सुनील तोमर, कांस्टेबल राहुल, विशाल और होमगार्ड जवान अरुण मौके पर पहुंचे।
पुलिस टीम ने नदी किनारे पलटी कार से घायल चालक राजन कुमार, निवासी अंबेडकर कॉलोनी आयानगर पहाड़ी नई दिल्ली को बाहर निकाला और उपचार के लिए हर्षिल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार राजन को सामान्य चोटें आई हैं।
वहीं दूसरी ओर पुरोला क्षेत्र के खलाड़ी के पास शनिवार शाम एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे के समय डंपर में केवल चालक ही सवार था।
पुलिस के अनुसार चालक राजेंद्र सिंह (54) पुत्र बलबीर सिंह, निवासी ग्राम देवढुंग, तहसील पुरोला ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि डंपर नौगांव से ग्राम करड़ा की ओर रेत लेकर जा रहा था, तभी रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार
स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण