किशोरी के साथ दुष्कर्म, मां-बेटे पर केस दर्ज -किशोरी को बहला-फुसलाकर बनाया था शिकार
रूद्रपुर । नगर के रम्पुरा क्षेत्रा में एक नाबालिग किशोरी को बहला-पफुसलाकर उसके साथ दुराचार करने और जबरन शादी का दबाव बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवक और उसकी मां समेत अन्य के खिलाफ संबंधित धराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में एक महिला ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्राी 12वीं कक्षा की छात्रा है। आरोप है कि क्षेत्रा के ही रहने वाले देव पुत्रा रोहताश और उसकी मां सुषमा ने उनकी पुत्राी को मीठी बातों में फंसा लिया। महिला का आरोप है कि सुषमा उनकी बेटी को अपने घर ले जाकर अपने बेटे से मिलवाती थी। बीते 22 मई की दोपहर को जब उनकी बेटी घर पर नहीं थी, तो उन्होंने तलाश शुरू की। वह अपनी बेटी को ढूंढते हुए आरोपी सुषमा के घर पहुंचीं। महिला का आरोप है कि जब उन्होंने सुषमा से अपनी बेटी के बारे में पूछा, तो सुषमा और उसके परिजनों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए थप्पड़-घूसों से मारपीट की।
साथ ही आरोपियों ने ध्मकी दी कि वे किसी भी कीमत पर उनकी बेटी की शादी देव से कराकर रहेंगे। पीड़िता की मां ने बताया कि किसी तरह वह अपनी बेटी को उनके चंगुल से सुरक्षित घर ले आईं। घर आने पर किशोरी ने रोते हुए बताया कि देव ने कई बार उसके साथ गलत काम किया है और आरोपी महिला कमरे के बाहर से दरवाजा बंद कर देती थी। पीड़िता के परिजनों ने मामले की जानकारी 27 मई की रात्रि को पुलिस को दी थी, जिसके बाद बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया गया। तहरीर मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा