नैनीताल में युवती से पीछा करने और परेशान करने का मामला, युवक पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नगर के तल्लीताल थाना क्षेत्र की एक युवती ने एक युवक पर लगातार परेशान करने, पीछा करने और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


पीड़िता के अनुसार वह आरोपी युवक को स्कूल के समय से जानती थी और दोनों के बीच पूर्व में संबंध रहे हैं। किसी विवाद के बाद युवती ने उससे संबंध समाप्त कर लिए, लेकिन इसके बावजूद युवक लगातार उससे संपर्क करने और मिलने का दबाव बनाता रहा। बार-बार मना करने के बावजूद आरोपी जबरदस्ती करता रहा।
युवती ने आरोप लगाया कि युवक प्रतिदिन सैकड़ों बार अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन करता है। इसके अलावा वह कई बार बिना सूचना के उसके घर पहुंच गया और घर के बाहर खड़े होकर इंतजार करता रहा। सार्वजनिक स्थानों पर रोकने और परेशान करने की घटनाओं से युवती मानसिक तनाव और भय में है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर


मामले में तल्लीताल थाने की एसआई बबीता ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना क्षेत्र निवासी रजत के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119