किराये के मकान में युवक का शव फांसी पर लटका मिला, क्षेत्र में सनसनी

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। क्षेत्र के बंडिया नानकनगर में एक किराये के मकान में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अभिषेक पुत्र अरविंद कुमार, निवासी बेनीपुर चौधरी, सुभाषनगर, जिला बरेली के रूप में हुई है।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसआई मनोज कुमार ने बताया कि अभिषेक पूर्व में बंडिया नानकनगर में जमीला बेगम पत्नी लतीफ अहमद के मकान में किराये पर रहता था और रुद्रपुर सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत था। कुछ समय पहले वह मकान छोड़कर बरेली चला गया था, लेकिन कभी-कभी उसी मकान की दूसरी मंजिल पर रहने वाली एक महिला किरायेदार के पास आता-जाता रहता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


पुलिस के अनुसार, पिछले दो-तीन दिनों से अभिषेक उसी कमरे में ठहरा हुआ था। मंगलवार देर सायं महिला किरायेदार के बाहर जाने के बाद जब वह वापस लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक खटखटाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से खिड़की तोड़ी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


कमरे के अंदर अभिषेक टिन की छत के एंगल में दुपट्टे से फंदा लगाकर लटका मिला। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119