किरायेदार से छेड़छाड़ व बच्चों को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। शहर के आईटीआई कोतवाली क्षेत्र में एक महिला किरायेदार ने अपने मकान मालिक पर अश्लील हरकतें, छेड़छाड़ और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पीड़ित महिला, जो मूल रूप से बिजनौर क्षेत्र की रहने वाली है, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति महुआखेड़ा गंज स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत है और वह अपने परिवार के साथ पैगा चौकी क्षेत्र में किराये के मकान में रह रही है। महिला स्वयं भी एक फैक्ट्री में दिन की ड्यूटी करती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-प्रेमी के साथ गांव पहुंची हल्द्वानी की किशोरी, शादी की जिद पर अड़ी


महिला का आरोप है कि मकान मालिक पिछले कुछ समय से उसे घर में अकेला देखकर उसके कमरे में घुस जाता था और उसके साथ अश्लील हरकतें तथा छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर आरोपी उसे और उसके बच्चों को जान से मारने तथा कमरा खाली कराने की धमकी देता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-श्रीनगर में बेकाबू तेल टैंकर क्लीनिक में घुसा, तीन दुकानें क्षतिग्रस्त, स्कूटी कुचली


पीड़िता ने बताया कि 13 फरवरी की सुबह वह ड्यूटी पर गई हुई थी और उसका सात वर्षीय बेटा घर पर अकेला था। दोपहर करीब एक बजे जब उसका पति घर पहुंचा तो पाया कि मकान मालिक ने बच्चे को कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी थी। बच्चा रोते-रोते बेहोश हो गया था। इस घटना के बाद जब उन्होंने मकान मालिक से शिकायत की तो वह गाली-गलौज और अभद्रता करने लगा।


बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ कुछ दिन पहले एक सीएससी संचालक ने भी फोटोस्टेट के पैसे न देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में मनाया गया एनडी तिवारी का 101वां जन्मदिवस -विकास में योगदान को किया याद


आईटीआई कोतवाली प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 332(सी), 351(2), 352 और 75 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119