हल्द्वानी में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बाजार में महिला को धक्का देकर फरार हुए बाइक सवार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर में स्नेचिंग की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। साहूकारा लाइन, हल्द्वानी बाजार में बाइक सवार शातिरों ने महिला के गले से सोने का लॉकेट झपट लिया और धक्का देकर गिरा दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में मल्ला बमौरी, लालडांठ निवासी ललिता ने बताया कि उनकी छोटी बहन पूर्णिमा शुक्रवार को खरीदारी के लिए बाजार गई थी। साहूकारा लाइन बाजार में दो अज्ञात युवक बाइक से पहुंचे और गले पर झपट्टा मारकर चार से पांच ग्राम का सोने का लॉकेट छीन लिया। घटना के दौरान महिला को धक्का देकर गिरा दिया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग बाइक सवारों के पीछे दौड़े, लेकिन तब तक दोनों फरार हो चुके थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की पहचान की कोशिश की जा रही है।


गौरतलब है कि हाल ही में मुखानी और रामनगर क्षेत्रों में भी दो महिलाओं के गले से सोने के मंगलसूत्र झपटने की घटनाएं सामने आई थीं। इन मामलों में पुलिस ने Rampur निवासी पेशेवर अपराधी फिरोज गांधी को गिरफ्तार किया था, जबकि उसका एक साथी अभी भी फरार बताया जा रहा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119