जागेश्वर धाम में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा शिवालय – हजारों लोगों ने किए भोलेनाथ के दर्शन

खबर शेयर करें 👉

नैनी/जागेश्वर। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख माने जाने वाले जागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। रविवार को देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर परिसर में जुटने लगे। तड़के चार बजे से ही मंदिरों में घंटियों की मधुर ध्वनि और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


भक्तों ने गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और चंदन अर्पित कर भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की। दिनभर मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और विशेष अनुष्ठानों का क्रम चलता रहा। मंदिर के पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं को पूजन संपन्न कराया।


जागेश्वर मंदिर के प्रधान पुजारी कैलाशानंद महाराज महामंडलेश्वर ने बताया कि महाशिवरात्रि का पावन दिवस भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह से संबंधित है। इस दिन जागेश्वर धाम में की गई पूजा और रुद्राभिषेक का विशेष आध्यात्मिक महत्व होता है तथा इसका पुण्यफल कई गुना अधिक प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि यह स्थल भगवान शिव की तपोभूमि माना जाता है, जहां की साधना और आराधना का विशेष महत्व है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में पारंपरिक मेले का भी आयोजन किया गया। मेले में स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्थाओं के बीच शांतिपूर्ण ढंग से पर्व संपन्न हुआ, जिससे पूरा जागेश्वर क्षेत्र शिवभक्ति में सराबोर दिखाई दिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119