अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के एमडी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के प्रधान कार्यालय में एमडी को जान से मारने की धमकी देने, बैंक पहुंचकर सरकारी काम में बाधा डालने पर हल्द्वानी के एक व्यक्ति पर केस दर्ज हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिंदू नाम बताकर नाबालिग से दोस्ती का आरोप -ई-रिक्शा चालक पर छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास का मुकदमा


बैंक के एमडी पीसी तिवारी ने तहरीर में बताया कि पूरनपुर नैनवाल, हल्द्वानी निवासी विपिन चंद्र पांडे बैंक संबंधी किसी मामले में वार्ता करने कार्यालय पहुंचा। उनके कक्ष में पहुंचते ही उसने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की। कोतवाल जगदीश चंद्र देउपा ने बताया कि आरोपी पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119