सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में केस दर्ज

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। सड़क हादसे में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में बंगाली कॉलोनी, हेमपुर इस्माइल निवासी आशु पुत्र बुद्धसेन ने कहा है कि उसका छोटा भाई अजय कुमार 31 अक्तूबर 2024 को अपनी बाइक से लोहियापुल ग्राम बरखेड़ी से अपने घर आ रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  “दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण : 2029 तक आधी आबादी को पूरा हक दिलाने का संकल्प – मोदी”

बरखेड़ी-बरखेड़ा राजपूत मार्ग पर कैमिकल फैक्ट्री के पास शाम 6.30 बजे आलू फार्म की ओर से आ रही बाइक के चालक ने भाई की बाइक को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी । इससे अजय गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसे 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल काशीपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशु की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119