झूठे दस्तावेजों से शस्त्र लाइसेंस बनवाने के आरोपी का लाइसेंस निरस्त
नैनीताल। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल की अदालत ने झूठे दस्तावेजों के माध्यम से शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करने के आरोपी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया है।
मामला हल्द्वानी के आज़ाद नगर, थाना बनभूलपुरा निवासी नाहिद कुरैशी पुत्र वाजिद कुरैशी से संबंधित है, जिसके विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
प्रकरण की सुनवाई के दौरान नाहिद कुरैशी ने जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में पक्ष रखते हुए कहा कि वह एक व्यापारी है तथा व्यापार के सिलसिले में उसे प्रायः नकद धनराशि लेकर आवागमन करना पड़ता है, जिससे उसके जान-माल को खतरा बना रहता है। इसी आधार पर उसने अपने शस्त्र लाइसेंस को यथावत बनाए रखने की मांग की।
हालांकि, मामले की जांच एवं परीक्षण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि नाहिद कुरैशी द्वारा प्रस्तुत आयकर विवरण के अनुसार उनकी वार्षिक आय ₹5,78,600 है, जिस पर उन्होंने लगभग ₹13,000 आयकर अदा किया है।
जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आय संबंधी तथ्यों पर सम्यक विचार करते हुए पाया कि कुरैशी की वार्षिक आय इतनी अधिक नहीं है, जिससे यह माना जा सके कि उनके जान-माल को किसी प्रकार का असाधारण अथवा विशिष्ट खतरा उत्पन्न होता हो, जिसके लिए शस्त्र लाइसेंस का होना अनिवार्य हो।
इन तथ्यों के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय नैनीताल ने नाहिद कुरैशी को जारी शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने का निर्णय सुनाया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा