गुफाताल के कायाकल्प को शासन सक्रिय -डीएम अल्मोड़ा को डीपीआर तैयार करने के निर्देश

खबर शेयर करें 👉

देहरादून/जागेश्वर, 8 अक्टूबर। बाड़ेछीना के पास स्थित पौराणिक गुफा ताल के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण को लेकर शासन ने सक्रियता दिखाई है। पंडित कैलाश चंद्र भट्ट ‘कमल’ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के सचिव श्री बखेड़ा से मुलाकात कर गुफा ताल के विकास संबंधी ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गुफा ताल के पौराणिक चित्र का विमोचन भी किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर रहने का आरोप -युवक का पुलिस एक्ट में चालान

प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से गुफा ताल के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और तीर्थ यात्रियों व पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाएं विकसित करने की मांग रखी। ज्ञापन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री के सचिव ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर गुफा ताल के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और इसके विकास के लिए ड्राफ्ट/डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत ढही -मलबे में दबकर बच्चे की मौत, आठ घायल

बताया गया कि गुफा ताल में पहुंच मार्ग, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और पर्यटक विश्राम स्थल जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित करने की दिशा में जल्द कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी की ओर से भी शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कर डीपीआर तैयार करने का आश्वासन दिया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि गुफा ताल जागेश्वर घाटी का प्राचीन और पौराणिक स्थल होने के साथ पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इसके विकसित होने से क्षेत्र में धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं। इस दौरान पंडित कैलाश चंद्र भट्ट ‘कमल’, विनोद भट्ट, रमेश आर्य सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119