अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर-121 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण
अल्मोड़ा, 8 अक्टूबर। जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा की टीम ने गुरुवार को अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 121 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में विद्यार्थियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, नेत्र परीक्षण और आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सावधानियों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जानकारियां भी दी गईं।
शिविर में डॉ. नीरज सुयाल, चिकित्सा अधिकारी डॉ. तनुजा नगरकोटी, महिला चिकित्सा अधिकारी पूजा भाकुनी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी विपिन चन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी योगेश भट्ट, फार्मासिस्ट दीपक दत्ता तथा ऑप्टोमेट्रिस्ट/नेत्र परीक्षक ने सेवाएं प्रदान कीं।
विद्यालय प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी के साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक सुदर्शन लाल साह, सहायक प्रबंधक ब्रज मोहन, प्रधानाचार्य संजय पाण्डे, मनोनीत सदस्य प्रबंध समिति आशीष जोशी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-खुर्पाताल में 40 वर्षीय व्यक्ति ने कीटनाशक का सेवन किया, हालत गंभीर
UK-मुख्यमंत्री धामी आज हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन में करेंगे प्रतिभाग
मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, 12 कमरे और बेसमेंट सील
गुफाताल के कायाकल्प को शासन सक्रिय -डीएम अल्मोड़ा को डीपीआर तैयार करने के निर्देश