महिला पार्षद के साथ चार युवकों ने की छेड़छाड़ और अभद्रता

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। करवाचौथ की खरीदारी करने बाजार गई महिला पार्षद के साथ चार युवकों ने छेड़छाड़ और अभद्रता कर दी। पार्षद ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को की है। पुलिस ने दो नामजद सहित कुल चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खटीमा में रामलीला मंचन के दौरान हादसा -खरदूषण बने युवक की गर्दन में लगी तलवार

नगर निगम की एक पार्षद ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि वह गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे पति के साथ धोबीघाट स्थित सुनार की दुकान में खरीदारी करने गई थी। इस बीच वहां मौजूद मोहित और अंकुश सहित दो अन्य ने उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की। युवकों ने उनकी छवि खराब करने की कोशिश की है। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक घटना: एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत -पति-पत्नी समेत तीन मासूमों ने गंवाई जान
Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119