34 साल की गौरवशाली यात्रा, उपलब्धियों और नवाचार का जश्न

खबर शेयर करें 👉

–ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में धूमधाम से मनाया गया 34वां स्थापना दिवस

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का 34वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे और संस्थान की गौरवशाली यात्रा, शैक्षणिक उपलब्धियों तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बढ़ते कदमों को याद किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 40 हजार की ठगी -फर्जी दरोगा गिरफ्तार

स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित केक कटिंग समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह ने विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द, एकजुटता और संस्थान के प्रति गौरव की भावना को और मजबूत किया।

ग्राफिक एरा ने स्थापना से लेकर अब तक शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित किए हैं। संस्थान की इस विकास यात्रा में ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) कमल घनशाला के दूरदर्शी नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके मार्गदर्शन में संस्थान प्रगतिशील शिक्षा, नवाचार और उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews--26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर लिखनी होगी निर्माण व अवसान तिथि

इस अवसर पर भीमताल कैंपस के निदेशक, निदेशक आईक्यूएसी तथा निदेशक विद्यार्थी संपर्क कार्यक्रम ने विश्वविद्यालय परिवार को 34वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संस्थान के उज्ज्वल भविष्य, निरंतर प्रगति और सफलता की कामना की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नौ स्थानों पर जल्द शुरू हो सकती है 4G सेवा -सांसद भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

समारोह का समापन सामूहिक गौरव और उत्साह के साथ हुआ। विश्वविद्यालय परिवार ने ग्राफिक एरा की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने तथा शिक्षा के क्षेत्र में सार्थक योगदान देने के अपने संकल्प को दोहराया।

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119