उत्तराखंड…हाईकोर्ट खुलने से पहले जश्न -आज से न्याय की चौखट पर फिर लौटेगी रौनक

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। करीब एक सप्ताह के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद उत्तराखंड हाईकोर्ट सोमवार से फिर नियमित रूप से खुल जाएगा। अवकाश समाप्त होने के साथ ही सोमवार से न्यायिक कार्यवाही दोबारा शुरू होगी और लंबित मामलों की सुनवाई भी रफ्तार पकड़ेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : एम्स किच्छा में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा -भाई-बहन समेत पांच गिरफ्तार

हाईकोर्ट खुलने से एक दिन पहले रविवार को रामनगर के निकट स्थित एक रिजॉर्ट में हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पुत्र के विवाह समारोह का भव्य आयोजन हुआ। समारोह में राज्य के जनप्रतिनिधियों, न्यायाधीशों, न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गौलापार की छह दुग्ध समितियों ने खरीदा 2.50 करोड़ का दूध, 22 लाख बोनस बांटा

अब सोमवार से हाईकोर्ट में नियमित न्यायिक कार्य शुरू होने के साथ ही अधिवक्ताओं और वादकारियों की चहल-पहल भी फिर से लौट आएगी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में एनएसएस स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने लिया सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संकल्प
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119