उत्तराखंड…बैक होते ट्रक ने ली डेढ़ साल की मासूम की जान -बदरीनाथ हाईवे पर मचा कोहराम

खबर शेयर करें 👉

श्रीनगर/ऋषिकेश। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूल्यागांव के पास दर्दनाक सड़क हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गेहूं से लदा ट्रक सड़क पर पलट गया, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

जानकारी के अनुसार, पानीपत से श्रीनगर गेहूं लेकर जा रहा एक ट्रक मूल्यागांव के पास चढ़ाई पर अचानक बैक गियर न लगने के कारण पीछे की ओर फिसलने लगा। ट्रक को पीछे आता देख उसके ठीक पीछे चल रहे दूसरे ट्रक के चालक ने भी अपना वाहन पीछे करना शुरू कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बाजपुर में रहस्यमय मौत : घर में मृत मिला फल विक्रेता -99 वर्षीय पिता थे मौजूद, जांच में जुटी पुलिस

इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार अंकित अपनी पत्नी और डेढ़ वर्षीय बेटी नौनी के साथ वहां पहुंच गए। अचानक दोनों ट्रकों की गतिविधि से घबराए बाइक सवार को संभलने का मौका नहीं मिला और उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में मासूम नौनी ट्रक के अगले टायर के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट खुलने से पहले जश्न -आज से न्याय की चौखट पर फिर लौटेगी रौनक

हादसे के तुरंत बाद गेहूं से लदा ट्रक भी सड़क पर पलट गया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट भेज दिया है। साथ ही पलटे ट्रक को हटाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू कराने के प्रयास जारी हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तमंचे के दम पर मजदूरों से वसूली -पुलभट्टा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, कारतूस समेत हथियार बरामद
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119