उत्तराखंड…कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर चलती बोलेरो पर गिरा विशाल बोल्डर -एक की मौत, दो गंभीर घायल
पौड़ी। कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। सतपुली-मल्ली मार्ग पर चलती बोलेरो के ऊपर पहाड़ से अचानक विशाल बोल्डर गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया।
जानकारी के अनुसार, घटना करीब तीन बजे की है। सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान पहाड़ से एक बड़ा बोल्डर अचानक नीचे आ गिरा। उसी समय गाजियाबाद नंबर की बोलेरो गुमखाल से सतपुली की ओर जा रही थी। बोल्डर सीधे वाहन के ऊपर गिरने से बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक के साथ बैठे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित दो अन्य लोग वाहन में फंस गए।
थानाध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। बोलेरो में फंसे एक घायल को बाहर निकालने के लिए कटर मशीन से वाहन को काटना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
मृतक की पहचान श्रीकांत (45), निवासी केरल के रूप में हुई है। घायलों में सरनजीत (61), निवासी दिल्ली तथा उदय, निवासी पश्चिम बंगाल शामिल हैं। तीनों गाजियाबाद स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत बताए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दी जा रही है।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने लोगों से पहाड़ी मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने और सड़क चौड़ीकरण वाले क्षेत्रों में सावधानी से यात्रा करने की अपील की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : कोसी नदी में डूबने से सेना के जवान की मौत -छुट्टी पर घर आया था जवान
उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट -पांच जिलों में रेड अलर्ट
उत्तराखंड : चोरगलिया से लापता तीनों बालिकाएं हिमाचल के बद्दी से सकुशल बरामद
22 नवंबर को देहरादून में ऐक्टू का विशाल प्रदर्शन -आशा वर्कर्स की भागीदारी का ऐलान