विद्या समीक्षा केंद्र में उपस्थिति दर्ज न कराने पर सीईओ ने 351 स्कूलों के प्रधानाचार्य व शिक्षकों का रोका वेतन
नैनीताल। विद्या समीक्षा केंद्र में जिले के 351 सरकारी स्कूलों द्वारा बच्चों व शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज नहीं कराये जाने को मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद आर जायसवाल ने गंभीरता से लेते हुए इन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक व शिक्षकों का माह जुलाई के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है।
उन्होंने बताया 5 जुलाई को उनके द्वारा शासन के निर्देशानुसार जिले के समस्त सरकारी स्कूलों को आदेश जारी कर हर माह प्रतिदिन विद्या समीक्षा केंद्र पोर्टल पर बच्चों व शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करानी है, लेकिन 351 स्कूलों ने आज तक एक दिन की भी उपस्थिति उक्त पोर्टल पर दर्ज नहीं कराई गयी है। कहा आदेशों का पालन न करना गंभीर मामला है, जबकि लगातार इस संबंध में पत्राचार कर निर्देशित किया जाता रहा है। बताया कि जिन स्कूलों ने अभी तक उपस्थिति दर्ज नहीं करायी हैं उन स्कूलों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक व समस्त शिक्षकों के माह जुलाई के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है।
विद्या समीक्षा केंद्र में उपस्थिति दर्ज ने करने वाले स्कूलों में
बेतालघाट – 41
भीमताल – 68
धारी – 16
हल्द्वानी 48
कोटाबाग 27
ओखलकांडा 61
रामगढ़ 45
रामनगर 45
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न