चम्पावत… घर से बाजार गई किशोरी लापता, गुमशुदगी दर्ज
चम्पावत निवासी एक 17 साल की नाबालिग किशोरी लापता हो गई। खोजबीन के बाद सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। तहरीर के मुताबिक नाबालिग सोमवार को सुबह दस बजे घर से बाजार को निकली थी। लेकिन वह वापस घर नहीं पहुंची।
परिजनों ने कई जगहों पर नाबालिग की खोजबीन की। लेकिन सुराग न मिलने पर पुलिस को शिकायत की। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज की गई है। मामले की जांच एसआई पिंकी धामी को सौंपी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम