रजिस्ट्रेशन शिविर से चारधाम यात्रा की शुरुआत : श्रद्धालुओं का तिलक-माला से स्वागत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। ऋषिकुल मैदान में शुक्रवार को चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शिविर का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत भुल्लर ने शिविर पहुंचकर पहले दिन रजिस्ट्रेशन कराने आए श्रद्धालुओं का तिलक व माला पहनाकर स्वागत किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन केंद्र शुरू किया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक यात्री को यात्रा से पहले अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य कराना चाहिए। डीएम ने बताया कि शिविर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वेटिंग एरिया, स्वास्थ्य कैंप, कुर्सियां, पानी, कूलर, पंखे और शौचालय सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


एसएसपी नवनीत भुल्लर ने कहा कि शिविर में श्रद्धालुओं की सहायता और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ प्रेम और सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी श्रद्धालु को यात्रा से जुड़ी कोई समस्या हो तो वह पुलिस से तुरंत संपर्क कर सकता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


एसएसपी ने यह भी कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


इस दौरान एसडीएम जीतेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट अभय प्रताप सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल और आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119