ड्राइवर निकला गैस सिलेंडर चोर : CCTV से खुला राज, पुलिस ने दबोचा आरोपी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किए गए तीनों गैस सिलेंडर भी बरामद कर लिए हैं। हैरानी की बात यह है कि आरोपी पहले पीड़ित परिवार के यहां ड्राइवर का काम कर चुका था।


आदर्श नगर निवासी श्वेता क्यूरा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया था कि 4 मार्च से 11 अप्रैल के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर दो भारत गैस और एक इंडियन गैस का सिलेंडर चोरी कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। इसके बाद मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और संदिग्ध की तलाश शुरू की गई।
17 अप्रैल को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने चंबल पुल के पास से आरोपी प्रदीप कुमार (26) निवासी बेड़ी खत्ता, दमुवाढूंगा थाना काठगोदाम को गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह पहले पीड़िता के घर ड्राइवर के रूप में काम करता था और उसी दौरान उसने घर की जानकारी हासिल कर चोरी की योजना बनाई। मौका मिलते ही उसने तीनों गैस सिलेंडर चुरा लिए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर संतोषी माता मंदिर के पास स्थित एक बाग से चोरी किए गए तीनों गैस सिलेंडर बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119