चारधाम यात्रा अब मुफ्त : बुजुर्गों को सरकार कराएगी तीर्थ यात्रा -मेडिकल फिटनेस के बाद मिलेगा मौका

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। पर्यटन विभाग की दीनदयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को उत्तराखंड के चारधामों की निशुल्क तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। योजना के अंतर्गत बुजुर्गों को चारधाम के साथ-साथ जागेश्वर धाम, ताड़ीकेश्वर मंदिर, गोल्ज्यू देवता समेत अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन भी कराए जाएंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


जिला पर्यटन विकास अधिकारी नैनीताल अतुल भंडारी ने बताया कि योजना के तहत जिले के वरिष्ठ नागरिकों के लिए निर्धारित रूट के अनुसार यात्रा प्रस्तावित है। इच्छुक बुजुर्ग पर्यटन कार्यालय में आवेदन प्रपत्र भरकर यात्रा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।


उन्होंने बताया कि यात्रा पर भेजने से पहले सभी यात्रियों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा, जिसमें उनकी फिटनेस का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मेडिकल फिट पाए जाने के बाद ही बुजुर्गों को यात्रा पर भेजा जाएगा।
पर्यटन विभाग के अनुसार यात्रा के लिए 30 से 35 सीटों वाली बसों की व्यवस्था की गई है। धार्मिक स्थलों पर यात्रियों के ठहरने और भोजन की सुविधा भी सरकार की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

यात्रा संचालन कुमाऊं मंडल विकास निगम और गढ़वाल मंडल विकास निगम के माध्यम से किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न पड़ावों पर रुकने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। विभाग ने बताया कि योजना से संबंधित आवेदन पत्र पर्यटन विभाग कार्यालय में उपलब्ध हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119