उत्तराखंड : मदरसन कंपनी से घर को निकल रही युवती की अचानक मौत, परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें 👉


मोटाहल्दू (नैनीताल)। मदरसन की मोटाहल्दू स्थित फैक्ट्री में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद कंपनी परिसर और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया, जबकि परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ईसाई नगर नंबर-1 लामाचौड़ हल्द्वानी निवासी रिमझिम पुत्री मनोहर लाल मोटाहल्दू स्थित मदरसन कंपनी में कार्यरत थी। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे ए-शिफ्ट की ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह कार्ड पंच कर मुख्य द्वार से बाहर निकली और अन्य कर्मचारियों के साथ बस में बैठने जा रही थी। इसी दौरान अचानक उसे चक्कर आया और वह सड़क पर गिर पड़ी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


मौके पर मौजूद साथी महिला कर्मचारियों ने तुरंत उसे संभाला और कंपनी वाहन से डॉक्टर सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


अचानक हुई युवती की मौत से कंपनी प्रबंधन समेत अन्य कर्मचारी भी स्तब्ध हैं। बताया जा रहा है कि रिमझिम फरवरी माह में ही कंपनी में नौकरी पर लगी थी। परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई और तीन बहनें हैं, जिनमें एक बहन का विवाह हो चुका है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119