बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर रहने का आरोप -युवक का पुलिस एक्ट में चालान

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। बिंदुखत्ता के शास्त्री नगर में एक मुस्लिम युवक पर कथित तौर पर हिंदू नाम और पहचान बताकर एक परिवार के यहां रहने का मामला सामने आया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद दर्जनों महिला-पुरुष कोतवाली पहुंचे और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  फिल्म 'आदिपुरुष' के प्रसारण पर रोक की मांग : पत्रकार गोपाल डी आर्यन ने एमआयबी और बीसीसीसी को भेजा लीगल नोटिस

ग्रामीणों के अनुसार टेंट चौराहा, बिंदुखत्ता निवासी एक परिवार के यहां रुद्रपुर का एक युवक रह रहा था। मंगलवार को ग्रामीणों को उसके मुस्लिम होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अमित बिष्ट बताया। ग्रामीणों के अनुसार, उसके आधार कार्ड की जांच करने पर उसमें नाम अजीम खान पुत्र नन्हे खान, निवासी रुद्रपुर दर्ज मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भूकंप से हिली धरती-हल्द्वानी समेत उत्तराखंड में महसूस हुए झटके

इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। मामले की जानकारी मिलने पर दर्जनों महिला-पुरुष और हिंदूवादी कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने युवक के साथ ही उसे घर में रखने वाले परिवार के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...कठपुल पार करते समय नदी में गिरी आठ वर्षीय छात्रा -तेज बहाव में बहने से मौत

बताया गया कि बाद में संबंधित परिवार ने ग्रामीणों से माफी मांगते हुए भविष्य में युवक से किसी तरह का संबंध नहीं रखने का भरोसा दिया। पुलिस के अनुसार, मामले में कोई लिखित तहरीर नहीं मिली। इसके बाद युवक का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119