ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप-
हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में एक महिला ने अपने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुराली उस पर घर खरीदने का दबाव बना रहे हैं, असमर्थता जताने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सद्भावना विहार पीलीकोठी निवासी निकिता पंत की शादी एक दिसम्बर 2019 को अभिषेक पाठक निवासी नागनाथपुरा बेंगलुरु के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही उसका दहेज को लेकर उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। ससुराली उसे पर घर खरीदने का दबाव बनाने लगे।
इसे लेकर उसके साथ मारपीट की जाने लगी और जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। महिला का कहना है कि वह गृहस्थी बचाने के लिए ससुरालियों की प्रताड़ना सहती रही। लेकिन इस बीच मायके में भी पति ने उसके साथ अभद्रता व मारपीट की। उसका इस कदर उत्पीड़न किया गया कि मजबूरन उसे मायके में आकर रहना पड़ रहा है। आरोप है कि ससुरालियों ने उसके जेवर भी जबरन अपने पास रख लिए हैं। एसओ रमेश सिंह बोरा ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति अभिषेक पाठक, ननद श्रुति पाठक, सास पुष्पा पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-कैमरे के सामने रफ्तार का जुनून बना मौत का कारण -हेलमेट भी नहीं बचा सका यूट्यूबर आस मोहम्मद
uttarakhand-खस्ताहाल सड़क ने छीनी बहन की जिंदगी, राखी बांधने निकली अनामिका की मौत