चरस तस्कर को 11 साल के कठोर कारावास व 1.10 लाख रुपये अर्थदण्ड की सजा
नैनीताल । अपर जिला न्यायाधीश द्वितीय/ विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट प्रीतू शर्मा की अदालत ने एक चरस तश्कर को 11 साल के कठोर कारावास व 1.10 लाख रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई है । अर्थदण्ड न देने पर 6 माह का अतिरिक्त कारावास की सजा दी गई ।
अभियोजन पक्ष के अनुसार काठगोदाम पुलिस ने 27 नवम्बर 2019 को काठगोदाम में सलीम पुत्र खलील निवासी बनभूलपुरा को 1 किलो 215 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था । इस मामले में आरोपी वर्तमान में जेल में है । मामले की पैरवी के दौरान सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता पूजा साह ने 8 गवाह कोर्ट में पेश कर आरोपी पर चरस तश्करी के आरोप पुष्ट कराए । गवाहों के बयानों व पुलिस रिकॉर्ड के आधार पर कोर्ट ने आरोपी को 11 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी