ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ फूटा केमिस्टों का गुस्सा -हल्द्वानी में दवा बाजार बंद कर सरकार को चेतावनी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री, मरीजों की सुरक्षा पर बढ़ते खतरे और छोटे दवा कारोबारियों के अस्तित्व पर मंडरा रहे संकट के विरोध में बुधवार को हल्द्वानी के समस्त केमिस्ट एवं दवा विक्रेताओं ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर अपनी दवा दुकानें बंद रखीं। इस दौरान कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन हल्द्वानी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपते हुए ऑनलाइन दवा कंपनियों और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

यह आंदोलन ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) तथा उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ के आह्वान पर किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी ने कहा कि लंबे समय से सरकार और संबंधित प्राधिकरणों से अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि बिना वैध चिकित्सकीय परामर्श, फर्जी ई-प्रिस्क्रिप्शन और भारी छूट के जरिए दवाओं की ऑनलाइन बिक्री करोड़ों मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता

महासचिव गिरीश जोशी ने कहा कि ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 और नियम 1945 में ऑनलाइन दवा बिक्री का कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है, बावजूद इसके कई ऑनलाइन कंपनियां खुलेआम दवाओं की बिक्री कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कोविड काल में लागू अस्थायी प्रावधानों का दुरुपयोग कर अब क्विक कॉमर्स कंपनियां अनियंत्रित होम डिलीवरी कर रही हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

ज्ञापन में प्रमुख रूप से अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री पर तत्काल रोक, बिना सत्यापित ई-प्रिस्क्रिप्शन दवा वितरण पर प्रतिबंध, GSR 817(E) और GSR 220(E) को वापस लेने तथा ऑनलाइन कंपनियों की डीप डिस्काउंटिंग और प्रिडेटरी प्राइसिंग नीति पर रोक लगाने की मांग की गई।

अध्यक्ष गोपाल अधिकारी ने कहा कि देशभर के लाखों छोटे केमिस्ट और दवा विक्रेता स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था की रीढ़ हैं। कोविड महामारी जैसे कठिन समय में भी दवा व्यापारियों ने निर्बाध दवा आपूर्ति सुनिश्चित कर अपनी जिम्मेदारी निभाई थी, लेकिन अब ऑनलाइन कंपनियों की मनमानी से उनका अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी, महासचिव गिरीश जोशी, चन्द्र शेखर पंत, नरेंद्र कुमार साहनी, उमेश जोशी, राज कुमार अग्रवाल, भुवन सती, संदीप जोशी, चन्द्र शेखर दानी, गोविन्द बगड़वाल, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद दानिश, लक्ष्मी दत्त भट्ट, विशाल साहनी, मुन्ना सनवाल, हेमलता मिश्रा, मनोज जोशी, मोहन चंद्र सती, राकेश राणा, निर्मल गौनिया, रविन्द्र शर्मा, रेहान, वसीम, वरुण साह, अनुज भट्ट, मोहित नेगी, रवि नेगी, दीपक तिवारी, प्रबल गुप्ता, हेम चन्द्र तथा भरत सिंह अधिकारी सहित बड़ी संख्या में दवा व्यापारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119