औचक निरीक्षण में गैरहाजिर थानेदार लाइन हाजिर -मुख्यमंत्री धामी का पुलिस महकमे को सख़्त संदेश

खबर शेयर करें 👉

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित डालनवाला पुलिस स्टेशन का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की जमीनी हकीकत को परखा। निरीक्षण के दौरान थानेदार के ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से उन्हें लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था और जनसेवा जैसे संवेदनशील दायित्वों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य अपराध है और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई तय है।


विभिन्न बैठकों के उपरांत मुख्यमंत्री धामी अचानक डालनवाला थाना पहुंचे, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उन्होंने थाने की संपूर्ण कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति को परखा।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने थाने में आए कई शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि शिकायतों को महज़ औपचारिकता नहीं, बल्कि जिम्मेदारी मानते हुए दर्ज किया जाए और उनका त्वरित, निष्पक्ष व प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री महिला हेल्प डेस्क पर भी पहुंचे और महिला फरियादियों से बातचीत कर उनकी शिकायतों की जानकारी ली। उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, गोपनीयता और शीघ्र कार्रवाई को अनिवार्य बताते हुए किसी भी प्रकार की ढिलाई पर सख़्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


इस दौरान मुख्यमंत्री ने एफआईआर रजिस्टर का विस्तृत निरीक्षण कर दर्ज मामलों में हुई कार्रवाई, फॉलोअप और लंबित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही ड्यूटी रजिस्टर और उपस्थिति रजिस्टर की जांच कर अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


थाने में स्थित लॉकअप (कारागार) में गंदगी और अव्यवस्था पर मुख्यमंत्री ने गहरी नाराज़गी व्यक्त करते हुए तत्काल साफ-सफाई और मानकों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस थाने की स्थिति ही शासन-प्रशासन की कार्यसंस्कृति का प्रतिबिंब होती है।


मुख्यमंत्री ने वाहन जांच अभियान, वेरिफिकेशन ड्राइव और अपराध नियंत्रण को लेकर चल रही कार्रवाई की समीक्षा की और स्पष्ट किया कि इन अभियानों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए उन्होंने विस्तृत जांच कर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून तत्काल थाने पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख़्त लहजे में कहा,
“कानून व्यवस्था से जुड़ा प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी जनता के प्रति जवाबदेह है। जनसेवा में लापरवाही, अनुशासनहीनता या संवेदनहीनता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता और जवाबदेही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनहित में सख़्त से सख़्त कार्रवाई करने से सरकार पीछे नहीं हटेगी।”

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119