लैंड फ्रॉड और साइबर ठगों पर कसेगा शिकंजा -संपत्ति जब्ती के आदेश

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

-आईजी कुमाऊं ने 15 जनवरी तक मांगी रिपोर्ट, वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी ठगी पर सख्ती


हल्द्वानी। गवाहों को खरीदकर फर्जी रजिस्ट्री कराने और ऑनलाइन ठगी करने वालों के खिलाफ अब कुमाऊं पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने ऐसे अपराधियों की संपत्ति जब्त करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही कुमाऊं परिक्षेत्र में लैंड फ्रॉड से जुड़े सभी मामलों की 15 जनवरी तक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश विवेचकों को दिए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


शुक्रवार को हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में आईजी कुमाऊं ने परिक्षेत्र के विभिन्न थानों में दर्ज महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील मुकदमों की समीक्षा की। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी साइबर धोखाधड़ी और भूमि धोखाधड़ी के मामलों पर गंभीर मंथन किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

समीक्षा बैठक में साइबर अपराध के पीड़ित भी उपस्थित रहे। आईजी ने मामलों की त्वरित विवेचना कर अतिशीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आईजी अग्रवाल ने भूमि धोखाधड़ी को लेकर सभी क्षेत्राधिकारियों (सीओ) को निर्देशित किया कि लैंड फ्रॉड में संलिप्त व्यक्तियों की जानकारी एकत्र कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में आम जनता को ऐसे लोगों से सतर्क करने के उद्देश्य से रजिस्ट्रार कार्यालयों में इनका विवरण चस्पा किया जाना भी सुनिश्चित किया जाए।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119