“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत ओखलकांडा में बहुद्देशीय शिविर -169 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
नैनीताल | 19 दिसंबर, 2025। उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी पहल “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद नैनीताल के विकासखंड ओखलकांडा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, भीड़ापानी में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी धारी अंशुल भट्ट ने की।

शिविर में खंड विकास अधिकारी देशराज, तहसीलदार, कानूनगो (धारी), सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण), ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों, संभ्रांत जनों तथा जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
शिविर का उद्देश्य आम जनमानस को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 169 शिकायतों/प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग से जुड़े भूमि विवाद के 17, जन्म प्रमाण पत्र के 03 तथा आपदा से संबंधित 02 प्रकरणों का समाधान किया गया। सेवायोजन विभाग के 02, पंचायती राज विभाग के 20 प्रकरणों का निस्तारण हुआ। चिकित्सा एवं आयुष विभाग द्वारा 50 प्रकरणों में स्वास्थ्य परामर्श एवं सेवाएं प्रदान की गईं।
इसके अतिरिक्त सहकारिता विभाग के 13, ग्रामीण विकास विभाग के 13, पेयजल विभाग के 01, कृषि विभाग के 14, पशुपालन विभाग के 10, श्रम विभाग के 05, समाज कल्याण विभाग के 03, उद्यान विभाग के 08 तथा बाल विकास विभाग के 08 प्रकरणों का समाधान मौके पर किया गया।
उपजिलाधिकारी अंशुल भट्ट ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर प्रशासन और जनता के बीच सेतु का कार्य कर रहे हैं, जिससे योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुँच रहा है। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस जनहितकारी पहल की सराहना की।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर