ग्राफिक एरा भीमताल के एनएसएस स्वयंसेवक आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के लिए चयनित

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के आठ स्वयंसेवक उत्तराखंड के 15वीं बटालियन, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), गदरपुर में आयोजित विशेष आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चयनित हुए हैं। यह प्रशिक्षण 25 अक्टूबर 2025 से 1 नवम्बर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को प्राकृतिक एवं मानवीय आपदाओं से निपटने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करना है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित

चयनित स्वयंसेवकों में यशवर्धन सिंह रावत (बीबीए प्रथम वर्ष), दिव्यांशु बोरा (बीकॉम प्रथम वर्ष), दीपेश जोशी (बीकॉम प्रथम वर्ष), अंतरिक्ष कुमार (बीबीए प्रथम वर्ष), रुद्रांश सिंह बिष्ट (बीबीए प्रथम वर्ष), विवेक कुमार (बीबीए प्रथम वर्ष), विवेक पांडे (बीबीए प्रथम वर्ष) और रोहित सिंह बिष्ट (बीबीए प्रथम वर्ष) शामिल हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी

विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं निदेशक ने चयनित स्वयंसेवकों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि वे इस प्रशिक्षण से अर्जित ज्ञान एवं कौशल का प्रयोग समाज सेवा एवं आपदा प्रबंधन कार्यों में करेंगे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119