हल्द्वानी में धामी सरकार के चार साल पर भव्य कार्यक्रम -केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रखा गया। कार्यक्रम में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड ऋषियों-मुनियों की तपोभूमि है और यहां की संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा तथा सरल जीवनशैली पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य ने विकास और सुशासन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि धामी सरकार के चार वर्ष सामान्य नहीं बल्कि विकास और जनकल्याण के महत्वपूर्ण वर्ष रहे हैं। कम समय में सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लेकर राज्य को विकास की नई दिशा देने का काम किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि आज भारत नए जागरण के दौर से गुजर रहा है और देश तेजी से विकास के नए शिखरों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।


उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 11 वर्षों में देश ने अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। लगभग 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं और देश की गरीबी दर में भी उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि आज भारत सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से भी नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर देश की आस्था और संस्कृति का प्रतीक है तथा देशभर में धार्मिक और पर्यटन स्थलों का तेजी से विकास किया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार, तकनीक और स्टार्टअप के क्षेत्र में नई संभावनाएं तैयार की जा रही हैं ताकि देश का हर युवा सशक्त बन सके और भारत को विश्व में अग्रणी राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका निभा सके।


इस अवसर पर लालकुआं के विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने भी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि वर्ष 2022 में प्रदेश की जनता ने जिस विश्वास के साथ भारतीय जनता पार्टी को दोबारा अवसर दिया था, उसी विश्वास के साथ सरकार लगातार प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनने जा रहा है जहां समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।


विधायक बिष्ट ने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक लगभग 30 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बुनियादी ढांचे के विकास पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।


कार्यक्रम के अंत में सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उत्तराखंड के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119