चॉकलेट समझकर युवती दूध के साथ खा गई चूहे मार दवा- मौत-
हल्द्वानी। चम्पावत की युवती चॉकलेट समझ कर दूध के साथ जहर खा गई । युवती को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
चम्पावत के अमोड़ी निवासी चिंतामणी की 18 साल की पुत्री विमला गांव के स्थित एक स्कूल में पढ़ाती थी। बताया जाता है कि कल वह घर आई तो पीने के लिए दूध लिया। घर में ही एक कोने में चूहे मारने की दवा एक कागज में रखी थी। जो चॉकलेट जैसी दिखाई दे रही थी।
जब विमला की निगाह उस पर पड़ी तो उसने चॉकलेट समझ कर दूध के साथ जहर खा लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में घरवाले उसे पास के अस्पताल ले गए। जहां हालत नाजुक होने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-डेढ़ साल से लापता युवती सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर मिली, परिजनों के सुपुर्द