मोटाहल्दू से कक्षा 10 की छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता -झाड़ियों में मिली स्कूल ड्रेस, पुलिस-डॉग स्क्वायड तलाश में जुटे

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी (मोटाहल्दू)। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोटाहल्दू में अध्ययनरत कक्षा 10 की एक छात्रा स्कूल से घर लौटते समय रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई। झाड़ियों के बीच से उसकी स्कूल ड्रेस बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस, परिजन और ग्रामीण छात्रा की तलाश में जुटे हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


जानकारी के अनुसार मोटाहल्दू स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा ललित उपाध्याय (कक्षा 10), पुत्री सतीश उपाध्याय, निवासी महावीर औद्योगिक संस्थान क्षेत्र, स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर लौट रही थी। बताया जा रहा है कि घर जाने के लिए काली मंदिर के पास से झाड़ियों के बीच होकर एक रास्ता जाता है। छात्रा उसी रास्ते से गुजर रही थी, तभी वह अचानक लापता हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


कुछ देर बाद झाड़ियों के बीच उसकी स्कूल ड्रेस पड़ी हुई मिली, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। छात्रा के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा तथा हल्दूचौड़ पुलिस चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रा की तलाश शुरू कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है, जो छात्रा के सुराग जुटाने में जुटे हैं। वहीं पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि छात्रा की तलाश के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119