सफाई कर्मचारी को दस हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा
जसपुर। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी के कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कहा कि उसने अपने छोटे भाई से आवास विकास रुद्रपुर स्थित भू-खण्ड क्रय किया था, जिसके नामांतरण के लिए उन्होंने 23 जनवरी को आवास विकास परिषद जसपुर के कार्यालय में तैनात मुकेश कुमार ने नामांतरण प्रमाण पत्र की प्राप्ति कराने के नाम पर दस हजार की मांग की।
शिकायत पर प्रथम दृष्ट्या सही पाये जाने पर तत्काल टीम का गठन किया गया, टीम ने कार्यवाही करते शुक्रवार को आरोपी मुकेश कुमार, सफाई कर्मचारी सम्पत्ति प्रबंध कार्यालय आवास विकास परिषद जसपुर उधम सिंहनगर से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के किराये के आवास की तलाशी लेने पर 3,91,200 रुपए बरामद हुए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…नगर निगम कर्मचारी बनकर घुसे घर में –बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट, दून पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे दोनों शातिर
उत्तराखंड…दोहरी वोटर लिस्ट से जीते जनप्रतिनिधियों पर हाईकोर्ट सख्त –निर्वाचन आयोग से मांगा पूरा ब्योरा
लक्ष्य स्पष्ट रखें, सफलता तय है : सौरभ बहुगुणा