उत्तराखंड…12 लाख हड़पकर मुकरा दंपति, -रजिस्ट्री नहीं की; विरोध पर जातिसूचक गालियां और जान से मारने की धमकी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मकान बेचने के नाम पर 12 लाख रुपये लेने के बाद रजिस्ट्री से मुकरने और विरोध करने पर जातिसूचक गालियां देकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी दंपति और उनके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

निरंजनपुर स्थित शर्मा कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी ब्राह्मणवाला निवासी जितेंद्र मलिक से जान-पहचान थी। आरोप है कि जितेंद्र मलिक ने अपना मकान बेचने का सौदा किया और 7 जनवरी को दोनों पक्षों के बीच एग्रीमेंट हुआ। इसके तहत सुरेंद्र सिंह ने 50 हजार रुपये नकद तथा 9.50 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से जितेंद्र मलिक और उसकी पत्नी पूजा मलिक के संयुक्त खाते में ट्रांसफर किए। बाद में 19 जनवरी को दो लाख रुपये नकद भी दिए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 95 साल की मां की आंखों के सामने उजड़ गया जीवनभर का सहारा -बेटी की हत्या से पहाड़ का आंगन हुआ सूना

पीड़ित का कहना है कि उसने रजिस्ट्री के लिए बैंक से होम लोन तक स्वीकृत करा लिया था, लेकिन 12 लाख रुपये लेने के बाद आरोपी दंपति की नीयत बदल गई और वे लगातार रजिस्ट्री टालने लगे। कई बार कहने के बावजूद न तो मकान की रजिस्ट्री की गई और न ही रकम लौटाई गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग- 500 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, चालक की मौत

आरोप है कि दबाव बनाने पर दंपति ने जान से मारने की धमकी दी। वहीं, 24 मई को बाजार पुलिस चौकी के बाहर जितेंद्र मलिक और उसके दो साथियों ने पीड़ित को रोककर जातिसूचक गालियां दीं और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने का आरोप, यूपी निवासी युवक गिरफ्तार

पटेलनगर के इंस्पेक्टर विनोद गुसाईं ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी दंपति और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, जान से मारने की धमकी तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119