“शराब की दुकान बंद करो!” -अखोड़ी की महिलाओं का उग्र आंदोलन- सड़कों पर उतरी महिला मंगलदल

खबर शेयर करें 👉

रुद्रप्रयाग जनपद के विकासखंड अगस्त्यमुनि, तहसील उखीमठ अंतर्गत अखोड़ी ग्राम पंचायत में शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। ग्राम प्रधान आशीष नेगी और उप प्रधान मीना नौटियाल के नेतृत्व में महिला मंगलदल तथा गांव की अन्य महिलाओं ने पिछले दो–तीन दिनों से सड़कों पर उतरकर शराब बंदी के लिए जोरदार आंदोलन शुरू कर दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


महिलाओं का कहना है कि यह आंदोलन केवल नशा मुक्ति के लिए ही नहीं, बल्कि गांवों को बर्बादी से बचाने के लिए भी है। उनका आरोप है कि क्षेत्र में शराब की दुकान खुलने के बाद युवा पीढ़ी तेजी से नशे की लत में फंसती जा रही है, जिससे परिवार और समाज दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


उप प्रधान मीना नौटियाल ने बताया कि विकासखंड में शराब की दुकान खुलने के बाद कई युवा नशे की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही शराब की दुकान बंद नहीं की गई, तो महिलाएं अपना नशा मुक्ति आंदोलन और भी उग्र रूप में जारी रखेंगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


वहीं अखोड़ी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान आशीष नेगी ने महिलाओं के इस अभियान को अपना पूरा समर्थन दिया। उन्होंने महिला संगठन की सराहना करते हुए कहा कि गांव को नशे से मुक्त करने के लिए यह आंदोलन जरूरी है और इसे मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119