NH-87 अंधेरे में डूबा : हल्दुचौड़ से काठगोदाम तक स्ट्रीट लाइटें बनी शो-पीस -हादसों को न्योता दे रहा हाईवे
हल्द्वानी। राष्ट्रीय राजमार्ग-87 पर हल्दुचौड़ से काठगोदाम तक लगे स्ट्रीट लाइट विगत दो दिन से बंद पड़े हैं, जिससे पूरा हाईवे रात के समय अंधेरे में डूबा रहता है। सड़क किनारे लगाए गए सैकड़ों बिजली के खंभे और लाइटें अब केवल शो-पीस बनकर रह गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
रात होते ही इस मार्ग पर घना अंधेरा छा जाता है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंधेरे की वजह से सड़क पर चलने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हाईवे से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं, लेकिन रोशनी की व्यवस्था ठप होने के कारण यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
क्षेत्र के निवासियों का यह भी कहना है कि अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व और चोर-उचक्के भी सक्रिय हो जाते हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना रहता है। कई स्थानों पर राहगीरों को भी रात में गुजरने में डर लगता है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-87 पर हल्दुचौड़ से काठगोदाम तक बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए, ताकि सड़क पर रोशनी की व्यवस्था बहाल हो सके और संभावित दुर्घटनाओं तथा आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे इस समस्या को लेकर आंदोलन करने को भी मजबूर हो सकते हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर
UK…पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद
उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात