सीएम धामी आज हल्द्वानी में -निर्माणाधीन जमरानी बांध परियोजना के कार्यों का करेंगे स्थलीय निरीक्षण

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी दिनांक 4 फरवरी 2026 आज जनपद नैनीताल के हल्द्वानी भ्रमण पर आ रहे हैं।


यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री 4 फरवरी को अपराह्न 12:00 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर अपराह्न 1:00 बजे एफटीआई हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। इसके उपरांत वह कार द्वारा अपराह्न 1:20 बजे होटल अमरदीप पहुंचकर प्रेसवार्ता करेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


प्रेसवार्ता के बाद माननीय मुख्यमंत्री अपराह्न 2:50 बजे होटल अमरदीप से प्रस्थान कर अपराह्न 3:00 बजे एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहां दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित भगवान शिव कथा में प्रतिभाग करेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल


इसके पश्चात माननीय मुख्यमंत्री कार द्वारा जमरानी बांध परियोजना स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे और अपराह्न 4:10 बजे निर्माणाधीन जमरानी बांध परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


कार्यक्रम के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री अपराह्न 5:00 बजे जमरानी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा गोलापार हेलीपैड, काठगोदाम के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां से कार द्वारा सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम रहेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119