सीएम धामी आज हल्दूचौड़ में -गौशाला में भूमि पूजन और 27 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण
लालकुआं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार की दोपहर को लालकुआं क्षेत्र के हल्दूचौड़ गंगापुर कबडवाल स्थित नगर निगम हल्द्वानी की गौशाला का भूमि पूजन करने के साथ-साथ नैनीताल जनपद की विभिन्न 27 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसमें 18 योजनाओं का शिलान्यास एवं नौ योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।
उक्त जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार की दोपहर को ठीक 12:40 पर गौशाला गंगापुर कबड़वाल पहुंचेंगे, जहां विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के साथ-साथ गौशाला का भूमि पूजन करने के पश्चात आईपीएस स्कूल लामाचौड़ को रवाना हो जाएंगे। शुक्रवार को दिन भर मुख्यमंत्री के गौशाला आगमन की तैयारी को लेकर उप जिलाधिकारी राहुल शाह, एवं नगर निगम हल्द्वानी की नगर आयुक्त ऋचा सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-कैमरे के सामने रफ्तार का जुनून बना मौत का कारण -हेलमेट भी नहीं बचा सका यूट्यूबर आस मोहम्मद
uttarakhand-खस्ताहाल सड़क ने छीनी बहन की जिंदगी, राखी बांधने निकली अनामिका की मौत