बच्चों के नाम सीएम योगी का संदेश : चीनी मांझे और मोबाइल से दूर रहने की अपील

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

लखनऊ, नौ फरवरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों से चीनी मांझे से पूरी तरह दूर रहने और मोबाइल फोन का सीमित उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने बच्चों के नाम लिखा एक पत्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सफलता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में तीन महत्वपूर्ण बातें साझा करते हुए कहा कि पतंग उड़ाना सभी को अच्छा लगता है, लेकिन बच्चों को चाइनीज मांझे से पूरी तरह दूर रहना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मांझा बेहद तेज धार वाला होता है और इसके उपयोग, बिक्री तथा भंडारण पर पूरे प्रदेश में पूर्ण प्रतिबंध है। उन्होंने बताया कि इस मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं और जनहानि को देखते हुए राज्यभर में इसके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बच्चों से अपील की कि वे न तो इसका उपयोग करें और न ही दूसरों को करने दें, बल्कि अपने दोस्तों को भी इसके खतरों के प्रति जागरूक करें।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से भी सावधान किया। उन्होंने कहा कि मोबाइल बच्चों का कीमती समय छीन रहा है। लंबे समय तक गेम खेलने और रील देखने से आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है, एकाग्रता कमजोर होती है और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। उन्होंने सलाह दी कि बच्चे मोबाइल की जगह किताबों से दोस्ती करें, परिवार के साथ समय बिताएं, खेलकूद में भाग लें और पढ़ाई पर ध्यान दें।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


मुख्यमंत्री ने आने वाली परीक्षाओं के लिए बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र को ध्यान से पढ़ें, अनुशासन बनाए रखें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119