सौतेले पिता की दरिंदगी : नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार-कोटद्वार में सनसनी

खबर शेयर करें 👉

कोटद्वार, 9 फरवरी। पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार क्षेत्र में एक सौतेले पिता की दरिंदगी का मामला सामने आया है। कोटद्वार पुलिस ने अपनी सौतेली नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 32 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 फरवरी की सुबह करीब 7 बजे कोटद्वार निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई। महिला ने बताया कि उसकी बेटी बिना किसी को बताए घर से चली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम का गठन कर बालिका की तलाश शुरू की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


तलाश के दौरान पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संभावित स्थानों पर खोजबीन की। साथ ही बालिका की नानी से पूछताछ की गई। जांच में पता चला कि बालिका 6 फरवरी की सुबह अपनी नानी के पास पहुंची थी और वह काफी डरी-सहमी हुई थी। उसने अपने माता-पिता के पास वापस जाने से मना कर दिया था। इसके बाद नानी ने बच्ची को सिगड़ी क्षेत्र में अपने एक परिचित के घर सुरक्षित रखा।
पुलिस टीम ने बालिका को सकुशल बरामद कर पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि 5 फरवरी की रात उसके सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

घटना से भयभीत होकर वह अगले दिन सुबह घर से चली गई थी। इस गंभीर मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119