दिल्ली से दबोचा गया कोबरा गैंग का कोकीन किंग -हाई-प्रोफाइल पार्टियों और छात्रों तक फैला था नेटवर्क
देहरादून। कोकीन तस्करी के बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए दून पुलिस ने फरार चल रहे कोबरा गैंग के कथित सप्लायर को दिल्ली के मालवीय नगर स्थित ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जॉन उर्फ जोसेफ उर्फ मॉरिस उर्फ एनडी ब्रदर (30 वर्ष), मूल निवासी रिपब्लिक ऑफ कोटे डी आइवर (अफ्रीका), के रूप में हुई है।
राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि मंगलवार रात राजपुर क्षेत्र से 11.77 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किए गए तस्कर जावेद आलम से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि उसे यह खेप दिल्ली में रहने वाले जॉन उर्फ जोसेफ ने उपलब्ध कराई थी। इसी सूचना के आधार पर दून पुलिस की टीम ने दिल्ली में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने कोकीन के अवैध कारोबार से मोटी कमाई के लिए अपना नेटवर्क कई राज्यों तक फैला रखा था। पहचान छिपाने के लिए वह अलग-अलग फर्जी नामों का इस्तेमाल करता था। देहरादून की हाई-प्रोफाइल पार्टियों के अलावा दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के छात्र भी उसके निशाने पर थे।
जांच में यह भी पता चला कि आरोपी का पासपोर्ट और वीजा दिसंबर 2025 में ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद वह पिछले छह माह से बिना वैध दस्तावेजों के दिल्ली में अवैध रूप से रह रहा था। पुलिस अब उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य कोकीन तस्करों और सहयोगियों की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से कोकीन तस्करी के एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा हो सकता है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन
UKnews-नानकमत्ता में घर पर पथराव और फायरिंग के बाद युवक की हत्या, सीने में गोली लगने से मौत